1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘ईरान मिलिट्री कमांड के लोग अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं…’ मिडिल ईस्ट में भयंकर युद्ध के बीच ट्रंप का दावा

‘ईरान मिलिट्री कमांड के लोग अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं…’ मिडिल ईस्ट में भयंकर युद्ध के बीच ट्रंप का दावा

US-Israeli strikes on Iran: यूएस-इजरायल की ओर से ईरान पर किए हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट भयंकर युद्ध के चपेट में हैं। ईरान, इराकी मिलिशिया और हिज्बुल्ला के साथ मिलकर इजरायल व खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान पूरी मिलिट्री कमांड को उन्होंने खत्म कर दिया है और उसमें शामिल कई अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए आगे आए कश्मीरी : बर्तन, जेवर, मवेशी और सैलरी देकर इकट्ठा किया चंदा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘… हमने ईरान में सैकड़ों टारगेट पर निशाना साधा है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड फैसिलिटी, ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। अभी-अभी, यह अनाउंस किया गया कि हमने कुछ ही मिनटों में नौ जहाज़ों और उनकी नेवल बिल्डिंग को तबाह कर दिया। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई मर चुके हैं… पूरी मिलिट्री कमांड भी खत्म हो गई है और उनमें से कई अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं। वे इम्यूनिटी चाहते हैं। वे हज़ारों की संख्या में कॉल कर रहे हैं…’

ट्रंप ने आगे कहा, ‘आज सुबह, CENTCOM ने यह खबर शेयर की कि एक्शन में तीन U.S. मिलिट्री सर्विस मेंबर मारे गए हैं। एक देश के तौर पर, हम उन सच्चे अमेरिकी देशभक्तों के लिए दुख मनाते हैं, जिन्होंने हमारे देश के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया है… हम शहीदों के परिवारों के लिए अपना बहुत सारा प्यार और हमेशा शुक्रिया भेजते हैं, और दुख की बात है कि शायद और भी लोग मारे जाएंगे।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...