1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel Forces Attack : इजराइली सेना ने सीरिया में किया घातक हमला, 4 चार लोगों की मौत, 13 घायल

Israel Forces Attack : इजराइली सेना ने सीरिया में किया घातक हमला, 4 चार लोगों की मौत, 13 घायल

इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजराइल ने रविवार देर रात को मध्य सीरिया में कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israel Forces Attack : इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजराइल ने रविवार देर रात को मध्य सीरिया में कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार, ताबड़तोड़ गोलीबारी की वजह से कई स्थानों पर आग लग गई। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पढ़ें :- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप

खबरों के अनुसार सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने ‘‘मध्य क्षेत्र में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आक्रामक हमले का मुकाबला किया।’’ इस हमले में हमा प्रांत के एक राजमार्ग को नुकसान पहुंचा और आग लगने के बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...