1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ISRO ने फोटो शेयर करके किया डिलीट, चंद्रयान-2 की नजरों में आया लैंडर विक्रम!

ISRO ने फोटो शेयर करके किया डिलीट, चंद्रयान-2 की नजरों में आया लैंडर विक्रम!

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO की ओर से विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर लगातार अपडेट दिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ISRO ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में भेजे चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन के ऑर्बिटर की नजरों में चंद्रयान 3 के जरिए पहुंचे विक्रम लैंडर आ गया है। यह जानकारी ISRO के एक्स अकाउंट से शुक्रवार को दी गयी थी। हालांकि, कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO की ओर से विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान को लेकर लगातार अपडेट दिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ISRO ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में भेजे चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन के ऑर्बिटर की नजरों में चंद्रयान 3 के जरिए पहुंचे लैंडर विक्रम (Lander Vikram) आ गया है। यह जानकारी ISRO के एक्स अकाउंट से शुक्रवार को दी गयी थी। हालांकि, कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

पढ़ें :- ISRO प्रमुख इनसैट-3डीएस की सफल लॉन्चिंग के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्री चेंगलाम्मा मंदिर

बता दें कि चंद्रयान 3 ने बुधवार को चांद के दक्षिणी ध्रुव (Moon’s South Pole) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके इतिहास रच दिया था। भारत एक मात्र देश है जिसके चंद्रमा मिशन ने दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की हो। वहीं, अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद पर उतरने वाला चौथा बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके बाद गुरुवार को ISRO ने बताया था कि विक्रम लैंडर के चांद पर पहुंचने के बाद प्रज्ञान रोवर ने चांद पर चहलकदमी शुरू कर दी है।

Image

चंद्रयान-3 मिशन के कार्यक्रम के तहत लैंडिंग के बाद अब रोवर प्रज्ञान अगले 13 दिनों में चांद की सतह से जुड़ा अहम डेटा जुटाएगा। साथ ही विक्रम लैंडर भी चांद की सतह की स्टडी करेगा। ISRO ने बताया था कि सभी गतिविधियां जारी है और सभी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- नए साल में ISRO को एक और बड़ी कामयाबी, मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 पर पहुंचा Aditya-L1, पीएम ने दी बधाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...