1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. ISRO URSC Recruitment: इसरो में निकली 224 पद पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

ISRO URSC Recruitment: इसरो में निकली 224 पद पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

इसरो में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका सामने आया है. इन भर्तियों से जुड़ी ताजा खबर ये है कि इनके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. अगर आप भी योग्य और इच्छुक हों तो अप्लाई कर दें. इसरो ने ये वैकेंसी यू आर राव सैटेलाइट सेंटर के लिए निकाली हैं. इनके तहत कुल 224 पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी. आवेदन कल यानी 10 फरवरी से शुरू हुए हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

ISRO URSC Recruitment: इसरो में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका सामने आया है. इन भर्तियों से जुड़ी ताजा खबर ये है कि इनके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. अगर आप भी योग्य और इच्छुक हों तो अप्लाई कर दें. इसरो ने ये वैकेंसी यू आर राव सैटेलाइट सेंटर के लिए निकाली हैं. इनके तहत कुल 224 पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी. आवेदन कल यानी 10 फरवरी से शुरू हुए हैं.

पढ़ें :- दिल्ली : प्राइवेट स्कूल अब तीन महीनों की एडवांस फीस अभिभावकों से नहीं वसूल सकेंगे

आवेदन जारी हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 1 मार्च 2024 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से साइंटिस्ट, इंजीनियर, लाइब्रेरी असिस्टेंट, फायरमैन, ड्राइवर, ड्रॉट्समैन, फायरमैन, कुक, ड्राइवर आदि के पद भरे जाएंगे.

इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – isro.gov.in. यहीं से आप डिटेल भी पता कर सकते हैं.

आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है और अलग-अलग है. बेहतर होगा हर पद का डिटेल पता करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. मोटी तौर पर 10वीं-12वीं पास से लेकर संबंधित विषय में पीजी किए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा. इसमें लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल है. ये भी पद पर निर्भर करेगा कि किस वैकेंसी के लिए कौन सा स्किल टेस्ट होता है.

पढ़ें :- Digital Content Specialist : 2032 तक मल्टीमीडिया पत्रकारों की मांग बढ़ेगी , ऑडियंस चाहती है रियल-टाइम अपडेट और इंटरएक्टिव कंटेंट 

इसी प्रकार इन पदों के लिए एज लिमिट भी अलग-अलग है. ज्यादातर पदों के लिए 18 से 35 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.
सैलरी भी पद के हिसाब से है. जैसे साइंटिस्ट/इंजीनियर पद के लिए ये महीने के 56 हजार तक है तो टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 45 हजार रुपये महीने तक मिलेंगे. इसी तरह बाकी पदों की सैलरी अलग है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...