1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “हर पात्र नागरिक का नाम जुड़ना जरूरी, तभी सशक्त होगा लोकतंत्र:विधायक ऋषि त्रिपाठी”

“हर पात्र नागरिक का नाम जुड़ना जरूरी, तभी सशक्त होगा लोकतंत्र:विधायक ऋषि त्रिपाठी”

“हर पात्र नागरिक का नाम जुड़ना जरूरी, तभी सशक्त होगा लोकतंत्र: विधायक ऋषि त्रिपाठी”

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: रतनपुर स्थित ब्लॉक सभागार में शनिवार को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया मौजूद रहे।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी बच्चूलाल चौरसिया ने संभाली।

मुख्य अतिथि मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण पारदर्शी और त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने और युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने की अपील की।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा मतदाता सूची है। हर नागरिक की भागीदारी तभी संभव है जब उसका नाम सूची में शामिल हो।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पढ़ें :- अयोध्या में बिना मुआवजा किसानों की भूमि अधिग्रहण की शिकायत नितिन गडकरी तक पहुंची, मंत्री ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दिया जांच का आश्वासन

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान भैलेन्द्र मिश्रा, विजय मद्धेशिया, गणेश मद्धेशिया, अनिल वर्मा, विनय कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...