1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर के जलालाबाद का बदला नाम, अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से होगी पहचान, जितिन प्रसाद ने गृह मंत्री का जताया अभार

शाहजहांपुर के जलालाबाद का बदला नाम, अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से होगी पहचान, जितिन प्रसाद ने गृह मंत्री का जताया अभार

शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। अब जलालाबाद को परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से पत्र जारी किया गया है। वहीं, पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस पर गृहमंत्री अमित शाह का अभार जताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। अब जलालाबाद को परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से पत्र जारी किया गया है। वहीं, पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस पर गृहमंत्री अमित शाह का अभार जताया है।

पढ़ें :- RR New Captain : रियान पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, IPL 2026 में संभालेंगे कमान

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर ‘परशुरामपुरी’ करने की अनुमति देने पर गृह मंत्री अमित शाह जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार, वंदन एवं अभिनंदन! आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आए इस निर्णय ने सम्पूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया है। भगवान परशुराम जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! आपकी कृपा मात्र से ही इस पुनीत कार्य में निमित्त बन सका। आपकी कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे।

बता दें कि, बीते दिनों प्रदेश सरकार ने जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया था। प्रदेश के प्रमुख सचिव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजकर नाम परिवर्तन की स्वीकृति शीघ्र देने की अपेक्षा की थी। इस पर गृह मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...