1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Janmashtami Puja Vidhi: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इच्छापूर्ति के लिए राशिनुसार भगवान को अर्पित करें ये चीजें

Janmashtami Puja Vidhi: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इच्छापूर्ति के लिए राशिनुसार भगवान को अर्पित करें ये चीजें

Janmashtami Puja Vidhi: आज 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। दरअसल, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल दुनियाभर के कृष्ण भक्त भगवान के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर देश के समस्त मंदिरों व जेलों में भगवान कृष्ण के नाम की झांकियां निकाली जाती हैं। साथ ही लोग पूरे दिन उपवास और प्रभु भक्ति में समर्पित रहते हैं। आइये जानते हैं कि इस बार जन्माष्टमी पर राशिनुसार भगवान श्रीकृष्ण को क्या अर्पित करने से समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

1. मेष राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को लाल फूल अर्पित करें तो उनका मंगल होगा और सभी कामनाएं पूरी होंगी।

2. वृषभ राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को पंचामृत अर्पित करें या पंचामृत से श्रीकृष्ण को स्नान कराएं। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

3. मिथुन राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के चरणों में दो तुलसी दल अर्पित करें। आपकी सभी कामनाएं पूरी होंगी।

4. कर्क राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और भगवान से प्रार्थना करें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 28 March: इन राशियों की आज नए ज्ञान और रिसर्च में बढ़ेगी रुचि, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

5. सिंह राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को पेड़े का भोग लगाएं।

6. कन्या राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें और बाद में तुलसी दल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

7. तुला राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को पंचामृत अर्पित करें और बाद में पंचामृत को प्रसाद के रूप में ग्रहण जरूर करें।

8. वृश्चिक राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान को सुगंधित फूल या पीले रंग के फूल अर्पित करें।

9. धनु राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान को पीले रंग के ही फूल अर्पित करें।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

10. मकर राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म हो जाने के बाद उनकी कपूर से आरती करें।

11. कुंभ राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान को चंदन अर्पित कर अपनी कामनाओं के लिए प्रार्थना करें।

12. मीन राशि वाले लोग आज जन्माष्टमी पर भगवान को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...