1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं…’ अखिलेश ने एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाक़ात के बाद सरकार पर साधा निशाना

‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं…’ अखिलेश ने एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाक़ात के बाद सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देकर कहा कि 17 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद उनके पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है लेकिन मात्र 564 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि वर्तमान में रिक्त 200+ पदों को इसी भर्ती प्रक्रिया से जोड़ा जाए ताकि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके और उनके भविश्य की रक्षा हो सके। अब इसको अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- CM योगी बोले- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया कि विधानसभा इलेक्शन में लड़ाई NDA 80 और PDA 20 पर आई

सपा सांसद अखिलेश यादव ने एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपे जाने को सरकार की नैतिक हार बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी नैतिक हार ये होती है कि पीड़ित जनता विपक्ष से उम्मीद करे लेकिन सत्ता पक्ष से नहीं। अखिलेश ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अब यूथ भाजपा सरकार को और सहने के मूड में नहीं है। अब यूथ का मूड बदल गया है, सरकार भी बदलेगी। हम जिस बात को लगातार कहते रहे हैं अब वो बात जनता भी समझ गई है कि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं’। बेरोज़गारी से पीड़ित युवा शक्ति अब नाकाम भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ पूरी तरह से एकजुट है।’

पूर्व सीएम ने आगे लिखा, ‘किसी भी सरकार की सबसे बड़ी नैतिक हार ये होती है कि पीड़ित जनता विपक्ष से उम्मीद करे लेकिन सत्ता पक्ष से नहीं। हम 2027 में पीडीए सरकार बनाएँगे और नये ज़माने के हिसाब से रोज़गार-कारोबार के नये अवसर भी लाएंगे। पीड़ा बढ़ रही है इसीलिए पीड़ित भी बढ़ रहे हैं और पीडीए भी क्योंकि जो पीड़ित, वो पीडीए। यूथ कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’

पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...