1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘सिर्फ बुलडोजर चलाने से कुछ नहीं होगा, असली बदलाव दिल जीतने और जख्म भरने से आएगा…’ सपा में शामिल होने से पहले बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी

‘सिर्फ बुलडोजर चलाने से कुछ नहीं होगा, असली बदलाव दिल जीतने और जख्म भरने से आएगा…’ सपा में शामिल होने से पहले बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Lucknow: कभी बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी रहे और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज समाजवादी पार्टी का दामन थमने जा रहे हैं। साल 20217 में बसपा से निकलने के बाद सिद्दीकी करीब आठ साल तक कांग्रेस का हिस्सा रहे। उन्होंने 24 जनवरी 2026 को कांग्रेस छोड़ दी थी, समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल होंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow : कभी बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी रहे और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज समाजवादी पार्टी का दामन थमने जा रहे हैं। साल 20217 में बसपा से निकलने के बाद सिद्दीकी करीब आठ साल तक कांग्रेस का हिस्सा रहे। उन्होंने 24 जनवरी 2026 को कांग्रेस छोड़ दी थी, समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल होंगे।

पढ़ें :- शंकराचार्य विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महराज का मुख्यमंत्री पर पलटवार, बोले-राजा योगी बन सकता है, लेकिन योगी फिर से राजा नहीं बनता

समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, “PDA का कॉन्सेप्ट अखिलेश यादव ने ही शुरू किया था। PDA का मतलब है पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक। इसके साथ ही, उन्होंने समाज के सभी वर्गों पर भी ध्यान दिया। आज, ब्राह्मण समुदाय जाति के आधार पर उत्पीड़न का सामना कर रहा है, और उन्होंने इस मुद्दे पर भी लीड ली है। सिर्फ बुलडोजर चलाने से सब कुछ हल नहीं होगा। असली बदलाव दिल जीतने और जख्म भरने से आएगा… ”

सिद्दीकी ने आगे कहा, “मैंने अपनी प्राथमिकता तय की है—समाजवादी पार्टी, उसके नेता अखिलेश यादव और पूरा समाजवादी परिवार। इसीलिए आज, अपने साथियों, 8-10 पूर्व MLA और कई दूसरी पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ, मैं लगभग एक घंटे में समाजवादी पार्टी की मेंबरशिप लूंगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...