1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ज्येष्ठ माह की हुई शुरूआत…..भगवान विष्णु की पूजा का है महत्व

ज्येष्ठ माह की हुई शुरूआत…..भगवान विष्णु की पूजा का है महत्व

बता दें कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है और इस माह में हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं।

By Shital Kumar 
Updated Date

आज मंगलवार 13 मई से ज्येष्ठ माह की शुरूआत हो गई है। इसे पवित्र माह माना गया है और इस माह के दौरान भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस माह भगवान विष्णु की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होती है।

पढ़ें :- Agastya Star Kartika : अगस्त्य तारे का कार्तिक मास से आध्यात्मिक संबंध, अज्ञान और विकारों के अंधकार को करता है नष्ट

बता दें कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है और इस माह में हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं। सनातन धर्म में प्रत्येक माह का विशेष धार्मिक होता है. इन्हीं में से एक है ज्येष्ठ माह. जो पुण्य कमाने, दान करने और ईश्वर की भक्ति से जीवन को सकारात्मक दिशा देने का खास समय माना जाता है। गर्मी के इस मौसम में जहां शरीर को राहत की जरूरत होती है, वहीं आत्मा को भी शुद्ध करने का यही सर्वोत्तम समय होता है।

जीवन उपयोगी वस्तुओं का दान करना सबसे उत्तम

ज्येष्ठ माह में तपती गर्मी को देखते हुए शीतल और जीवन उपयोगी वस्तुओं का दान करना सबसे उत्तम माना गया है। इस माह में आप इन चीजों का दान करें जैसे जल से भरे मटके, शर्बत या ठंडे पेय, छाता, चप्पल और कपड़े, अन्न और धन. ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ, मानसिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही दरिद्रता और पापों का नाश भी होता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2026 :  देवगुरु बृहस्पति का सबसे बड़ा गोचर आज ,  इन राशियों की बदलेगी किस्मत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...