मारुति सुज़ुकी ने हाल ही में भारत में अपनी नई Wagon R बायोफ्लेक्स (Flex Fuel) कार पेश की थी। इसी क्रम में आज ब्रांड ने Wagon R बायोफ्लेक्स की कीमत आधिकारिक तौर पर जारी कर दी हैं।
Maruti Wagon R Flex Fuel : मारुति सुज़ुकी ने हाल ही में भारत में अपनी नई Wagon R बायोफ्लेक्स (Flex Fuel) कार पेश की थी। इसी क्रम में आज ब्रांड ने Wagon R बायोफ्लेक्स की कीमत आधिकारिक तौर पर जारी कर दी हैं। वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये रखी गई है।
इंजन
बता दें कि यह कार E20 से लेकर E85 तक के Ethanol-petrol blend पर चल सकती है। Maruti Suzuki Wagon R का यह Flex-fuel model टॉप वेरिएंट ZXi+ पर आधारित है, जिसमें 1.2 लीटर का petrol engine मिलता है। कीमत की बात करें तो Bioflex variant, सामान्य Wagon R ZXi+ के मुकाबले 86,000 रुपये महंगा है।
बायोफ्लेक्स वर्जन
खास बात यह है कि बायोफ्लेक्स वर्जन सिर्फ कमर्शियल सेक्टर के लिए उपलब्ध है। कमर्शियल इस्तेमाल वाली Wagon R Tour H3 की कीमत 4.99 लाख रुपये (पेट्रोल MT के लिए) से 5.89 लाख रुपये (CNG MT के लिए) तक है। इसके मुकाबले बायोफ्लेक्स 1.35 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये तक महंगी है।
कलर ऑप्शन
Maruti Suzuki इस मॉडल को दो कलर ऑप्शन मटैलिक और नॉन-मटैलिक में पेश कर रही है। कंपनी का मानना है कि, यह मॉडल भारत में वैकल्पिक ईंधन तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।