1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मंत्री असीम अरुण को कन्नौज डीएम ने 45 मिनट तक करवाया इंतजार, फिर कार्यक्रम छोड़कर चल दिये मिनिस्टर और फोड़ा लेटर बम

मंत्री असीम अरुण को कन्नौज डीएम ने 45 मिनट तक करवाया इंतजार, फिर कार्यक्रम छोड़कर चल दिये मिनिस्टर और फोड़ा लेटर बम

Letter from Minister Asim Arun to the Kannauj DM : कन्नौज में एक कार्यक्रम में देर से पहुंचने यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। कथित तौर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अधिकारियों के आने का इंतजार किया, लेकिन अधिकारियों के न पहुंचने पर वह नाराज हो गए और चले गए। जिसके बाद उन्होंने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को एक पत्र लिखकर भविष्य में अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Letter from Minister Asim Arun to the Kannauj DM : कन्नौज में एक कार्यक्रम में देर से पहुंचने यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। कथित तौर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अधिकारियों के आने का इंतजार किया, लेकिन अधिकारियों के न पहुंचने पर वह नाराज हो गए और चले गए। जिसके बाद उन्होंने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को एक पत्र लिखकर भविष्य में अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी है।

पढ़ें :- Mob Lynching : दलित हरिओम के परिवार को योगी सरकार ने दी 14 लाख की आर्थिक मदद , मंत्री बोले- जल्द मिलवाएंगे CM से

जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर सांस्कृतिक विभाग की ओर से रोमा स्मारक में गुरुवार शाम 5:30 बजे डिस्कवर योर रूट्स कार्यक्रम क आयोजन होना था। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को मुख्य अतिथि थे, जो शाम 5:15 बजे अपनी पत्नी ज्योत्सना के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। लेकिन कार्यक्रम स्थल से अधिकारी नदारत रहे। इस दौरान मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ठाकुर समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि मंत्री असीम अरुण और भाजपा के पदाधिकारियों ने करीब 45 मिनट तक अधिकारियों का इंतजार किया, ताकि कार्यक्रम शुरू कराया जा सके। लेकिन, अधिकारियों के न पहुंचने पर मंत्री और भाजपा नेता नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से चले गए। इसके 10 मिनट बाद कन्नौज डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी बिनोद कुमार, एडीएम देवेंद्र कुमार, एसडीएम वैशाली कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें मंत्री के नाराज होकर जाने की जानकारी मिली तो उनके चेहरों की हवाइयां उड़ गईं।

इस मामले को लेकर मंत्री असीम अरुण ने देर रात डीएम को एक पत्र लिखकर नाराजगी की। उन्होंने लिखा, “मैं अत्यंत खेद के साथ आपका ध्यान रोमा स्मारक पर आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। मुझे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाम 5:30 बजे आमंत्रित किया गया था। एक अनुशासित नागरिक होने के नाते, मैं नियत समय पर वहां पहुंचा, लेकिन वहां का अनुभव शिष्टाचार और समय की पाबंदी के बिल्कुल विपरीत रहा। मुख्य आयोजक, सुश्री वैशाली (एस.डी.एम.), मेरे पहुंचने के लगभग 15 मिनट बाद आईं, जिसके बाद ए.डी.एम. का आगमन हुआ।”

मंत्री ने आगे लिखा, “मैंने लगभग 45 मिनट तक कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार किया। इस दौरान मंच से यह घोषणा होती रही कि कार्यक्रम आपके आगमन के उपरांत शुरू होगा। आप सहमत होंगे कि यह स्थिति मेरे लिए असहज हो गई। यह भी किसी को ज्ञात नहीं था कि आप कब तक आएंगे। अतः मेरे पास प्रस्थान करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा। एक लोक सेवक के रूप में, हमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो समय की पाबंदी और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं।”

असीम अरुण ने आगे लिखा, “आपसे अपेक्षा है कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि आपके और आपकी टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में समय की गरिमा बनी रहे। अनुशासन ही प्रशासन की नींव है, और मैं अपनी टीम से भी उसी समयबद्धता की उम्मीद रखता हूं, जिसका मैं स्वयं पालन करता हूं।”

Image

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...