1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. करिश्मा कपूर के वकील ने प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप, बोले ‘वह जुआ खेलने की शौकीन है…

करिश्मा कपूर के वकील ने प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप, बोले ‘वह जुआ खेलने की शौकीन है…

90s की दिग्गज अभिनेत्री   करिश्मा कपूर इन दिनों अपने पूर्व पति दिवंगत संजय कपूर की संपत्ति बंटवारे को लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं।  इन दिनों दिल्ली हाई कोर्ट में करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई की जा रही है।  इस सुनवाई के दौरान पहले दिन करिश्मा कपूर के वकील ने प्रिया सचदेव पर संजय कपूर की वसीयत के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. वहीं, अब करिश्मा के वकील ने प्रिया सचदेव को जुआरी बताया है। आइए जानते हैं करिश्मा के वकील ने  प्रिया सचदेव को लेकर क्या कुछ कहा।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- संजय कपूर की वसीयत में बेटी का Address गलत तो बेटे का नाम गलत! करिश्मा कपूर के वकील ने कोर्ट में गिनाई ‘बड़ी गलतियां

विरासत हड़पने की कोशिश

दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को संजय कपूर की संपत्ति विवाद को लेकर करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान की याचिका की सुनवाई हुई।  कोर्ट में न्यायमूर्ति ज्योति सिंह वादी ने इस विवाद को लेकर किए गए नए दावों की सुनवाई की।  कोर्ट में समायरा और कियान के वकील महेश जेठमलानी ने प्रिया पर नया हमला बोला है।

जुआ खेलने की शौकीन…

कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि प्रिया सचदेव एक ऐसी महिला हैं जो जुआ खेलने की शौकीन है।  उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं, लेकिन दो बच्चों की विरासत छीनने की कीमत पर शौक मंजूर नहीं है।  इस दौरान उन्होंने प्रिया के वकील के उन दावों का जिक्र किया, जिसमें इस विवाद को लालची इरादों का परिणाम बताया गया था। महेश जेठमलानी ने कहा कि इन बच्चों को जो कुछ भी मिल रहा है, वो उनकी दादी और पिता की संपत्ति में उनका हिस्सा है, ये लालच कहां से हुआ? उनका लालच इससे कहीं ज्यादा है.

पढ़ें :- Govinda Sunita Ahuja Gift: करवा चौथ पर गोविंदा ने दिया सुनीता को खास तौहफा , तलाक की खबरों पर लगा विराम

वसीयत में संजय की मां का नाम नहीं

महेश जेठमलानी ने कोर्ट को बताया कि संजय कपूर की वसीयत में उनकी मां रानी कपूर का नाम तक नहीं है. इससे पता चलता है कि यह वसीयत उनके बेटे ने नहीं बल्कि किसी ऐसे व्यक्ति ने बनाई है जो रानी कपूर को जायदाद से हटाना चाहता था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...