1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Karnataka Election : भूपेश बघेल बोले- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग बली का गदा भ्रष्टाचारियों ‘बीजेपी’ के सिर पर पड़ा

Karnataka Election : भूपेश बघेल बोले- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग बली का गदा भ्रष्टाचारियों ‘बीजेपी’ के सिर पर पड़ा

Karnataka Election: कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इससे उत्साहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) में बजरंग बली का गदा भ्रष्टाचारियों के सिर (BJP) पर पड़ा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Karnataka Election: कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister of Chhattisgarh Bhupesh Baghel) ने रायपुर में मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पीएम मोदी को आगे रखकर वोट मांगा गया था, यह मोदी की हार है। बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी। इससे उत्साहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) में बजरंग बली का गदा भ्रष्टाचारियों के सिर (BJP) पर पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections)  में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की गदा लिए फोटो शेयर की है। यह फोटो भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान की है।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान, बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान पर आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है : अशोक गहलौत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) कांग्रेस के बड़ी जीत की ओर अग्रसर होते देख राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन  सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

पढ़ें :- शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढो' यात्रा से इसका समापन होने वाला है: अमित शाह

सिद्धारमैया बोले- हमारी बात सही साबित हुई

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अगर मोदी भी आ गए, तो कुछ नहीं होगा। देखिए यही हुआ। हम 120 सीटों पर आगे चल रहे हैं। ऐसी ही हमें उम्मीद थी कि हमें बहुमत मिलेगा।

खरीद फरोख्त की कोशिश करेगी बीजेपी : कमलनाथ

एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि अभी तक जो खबर है कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अन्य पार्टियों से मिलकर खरीद फरोख्त करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...