1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में शुमार साल भर रहती है यहां श्रद्धालुओं की भीड़

काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में शुमार साल भर रहती है यहां श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तर प्रदेश की भूमि भगवान की भूमि है यह प्रदेश सबसे ज्यादा मठ मंदिरों के​ लिये जाना जाता है। इस प्रदेश में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर भी है जो ना सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत के सबसे अमीर शिव मंदिरों में भी गिना जाता है। श्रद्धालु और पर्यटक यहां सालभर दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

By Sudha 
Updated Date

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की भूमि भगवान की भूमि है यह प्रदेश सबसे ज्यादा मठ मंदिरों के​ लिये जाना जाता है। इस प्रदेश में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर भी है जो ना सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत के सबसे अमीर शिव मंदिरों में भी गिना जाता है। श्रद्धालु और पर्यटक यहां सालभर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जानिए क्यों इस मंदिर की यात्रा एक बार जरूर करनी चाहिए। भारत के सबसे अमीर और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक मंदिर हर उस व्यक्ति के लिए खास है जो भोलेनाथ में आस्था रखता है।  भोलेनाथ का ये प्रसिद्ध मंदिर ना सिर्फ धार्मिक दृष्टि से खास है, बल्कि इसे भारत के सबसे अमीर शिव मंदिरों में भी गिना जाता है। अगर आप कभी वाराणसी गए हैं या जाने की सोच रहे हैं, तो काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा जरूर करें। यहां सालभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

पढ़ें :- 10 नवंबर 2025 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों की पूरी होगी मनोकामना, बस करना होगा ये काम?

बाबा विश्वनाथ का वैभव संपदा
काशी विश्वनाथ मंदिर में हर दिन भारी मात्रा में चढ़ावा आता है। सोना, चांदी, नकद और कीमती वस्तुएं यहां बाबा को अर्पित की जाती हैं। यही वजह है कि इसे भारत के सबसे अमीर शिव मंदिरों में गिना जाता है। मंदिर का रख-रखाव और सुरक्षा भी बहुत ही भव्य तरीके से होती है।

यहां का इतिहास आस्था का प्रातीक
इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। कहा जाता है कि यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मुगलों के समय में मंदिर को कई बार तोड़ा गया लेकिन हर बार श्रद्धा से इसे फिर से बनाया गया। आज इसका जो स्वरूप है, वह मोदी सरकार की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर योजना का हिस्सा है।

पढ़ें :- परी रेस्टोरेंट के स्वामी प्रदीप श्रीवास्तव की माताजी की तेहरवीं में पहुंचे मंत्री , मुरादाबाद के महापौर, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ,आगज़नी की घटना में क्षति का किया अवलोकन

सालभर रहती है श्रद्धालुओं की भीड़
इस मंदिर में हमेशा श्रद्धालुओं भीड़ रहती है। यहां हर मौसम, हर दिन, हर त्योहार पर भीड़ रहती है। सावन, महाशिवरात्रि और सोमवार के दिन तो यहां भारी संख्या में भक्त उमड़ते हैं। भारत ही नहीं, विदेशों से भी लोग बाबा के दर्शन को आते हैं।

यात्रियों के लिये अच्छी सुविधा
वाराणसी रेल और हवाई मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है। मंदिर के पास होटल और रुकने की अच्छी सुविधाएं हैं। आप ऑनलाइन दर्शन के लिए स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। इसके आसपास दशाश्वमेध घाट, संकट मोचन मंदिर और मणिकर्णिका घाट जैसे स्थल भी देख सकते हैं।

मंदिर के गंगा तट शानदार पर्यटन
काशी विश्वनाथ मंदिर सिर्फ आस्था का नहीं, एक अनुभव का नाम है। यहां की गलियां, गंगा के घाट और मंदिर की भक्ति एक अलग ही माहौल बनाते हैं। यह शहर गंगा तट के किनारे बसा हुआ है। यह बहुत खूबसूरत शहर है।

पढ़ें :- लालटेन बुझ चुकी है, साइकिल पंचर और पंजे में कोई दमखम नहीं बचा...केशव मौर्य ने महागठबंधन पर साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...