1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. kedarnath yatra 2025 :  केदारनाथ यात्रा पर बारिश का कहर, भूस्खलन से मुनकटिया सड़क बंद, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

kedarnath yatra 2025 :  केदारनाथ यात्रा पर बारिश का कहर, भूस्खलन से मुनकटिया सड़क बंद, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एक बार फिर प्रभावित हुई है।उत्तराखंड में कुदरत कहर बरपा रहा है। रविवार की भारी बारिश से नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है, साथ ही भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

kedarnath yatra 2025 :  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एक बार फिर प्रभावित हुई है। उत्तराखंड में कुदरत कहर बरपा रहा है। रविवार की भारी बारिश से नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है, साथ ही भूस्खलन (landslide) से केदारनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। बारिश के कहर को देखते हुए तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग (Sonprayag ) में ही रोक दिया गया है। अलकनंदा (Alaknanda) और मंदाकिनी नदी विकराल रूप (Mandakini river takes a monstrous form) धारण करके बह रही है। बद्रीनाथ व केदारनाथ हाइवे  (Badrinath and Kedarnath Highway) पर भी जगह-जगह बोल्डर व मलबा गिर रहा है। केदारनाथ हाइवे के मुनकटिया में पहाड़ी (Kedarnath Highway Munkatiya Hill)से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से रास्ता बंद हो गया है। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में ही रोक लिया गया है।

पढ़ें :- Toxic Cough Syrup Scandal : UPSTF की जांच में बड़ा खुलासा, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से लिया ड्रग लाइसेंस, अब ड्रग इंस्पेक्टरों पर गिरेगी गाज

वहीं बदरीनाथ हाइवे सिरोबगड़ में बंद पड़ा है। राजमार्गों को खोलने को लेकर एनएच विभाग की मशीनें जुटी हुई हैं। बारिश इसी प्रकार होती रही तो दिक्कतें अधिक बढ़ सकती हैं। इसके अलावा गौरीकुंड से केदारनाथ धाम (Gaurikund to Kedarnath Dham) तक का पैदल रास्ता भी खतरे से खाली नहीं है, यहां जगह-जगह मलबे और चट्टानें गिर रही हैं। राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट  (Rain Alert) जारी किया। भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा स्थगित करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...