1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केतन अग्रवाल की मौत का मामला हत्या में बदला, मंगेतर और प्रेमी ने लोहागढ़ किले से दिया था धक्का, पुलिस के खुलासे से टूटा परिवार, बोले-उसे फांसी दो

केतन अग्रवाल की मौत का मामला हत्या में बदला, मंगेतर और प्रेमी ने लोहागढ़ किले से दिया था धक्का, पुलिस के खुलासे से टूटा परिवार, बोले-उसे फांसी दो

महाराष्ट्र के पुणे जिले के केतन विशाल अग्रवाल (Ketan Vishal Agarwal) की मौत मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कथित तौर पर मंगेतर और उसके प्रेमी ने इसकी योजना बनाई और इसे अंजाम दिया। पुणे के पास लोहागढ़ किले (Lohagarh Fort) में तस्वीरें लेते समय गिरने से महाराष्ट्र के एक जाने-माने बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) की मौत का मामला अब एक गंभीर मोड़ पर आ गया है।

By santosh singh 
Updated Date

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के केतन विशाल अग्रवाल (Ketan Vishal Agarwal) की मौत मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कथित तौर पर मंगेतर और उसके प्रेमी ने इसकी योजना बनाई और इसे अंजाम दिया। पुणे के पास लोहागढ़ किले (Lohagarh Fort) में तस्वीरें लेते समय गिरने से महाराष्ट्र के एक जाने-माने बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) की मौत का मामला अब एक गंभीर मोड़ पर आ गया है। पुलिस का कहना है कि कथित तौर पर उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी में उसे घाटी में धकेल दिया था।

पढ़ें :- Video Viral : स्कूल परिसर में शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकत कैमरे में कैद, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस ने इस घटना को परेशान करने वाला बताया है। इसने दोनों परिवारों और जांचकर्ताओं को चौंका दिया है। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा कि सवाल यह है कि कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है।

लोहागढ़ ट्रेकिंग पर क्या हुआ था?

केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) अपनी मंगेतर सिया गोयल (Fiancée Siya Goyal) के साथ गुरुवार, 18 जून को उसका जन्मदिन मनाने के लिए लोहागढ़ ट्रेकिंग (Lohagarh Trekking) पर गए थे। उन्होंने उसके साथ भविष्य की योजना बनाई थी और दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी।

शुरुआत में, मंगेतर ने पुलिस के बताया कि तस्वीरें खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह घाटी में गिर गया। तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद बचाव दल ने शव के बाहर निकाला। हालांकि, जांच के दौरान लोनावला पुलिस (Lonavala Police) को कुंछ गंभीर विसंगतियां मिलीं। मोबाइल डेटा (Mobile Data) , कॉल रिकॉर्ड (Call Records) और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों से शक पैदा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मंगेतर और प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

पढ़ें :- Xiaomi YU7 GT ने नूर्बुर्गिंग में पहली बार ड्राइवरलेस कार का बनाया लैप रिकॉर्ड

जांच करने वालों का कहना है कि केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर उसे गहरी घाटी में धकेल दिया। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपियों की किसी और ने भी मदद की थी।

शादी की शानदार योजनाएं

केतन महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) के जाने-माने कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल (Construction businessman Vishal Agarwal) के बेटे थे। उनकी शादी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर में होने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक, परिवारों ने जयपुर में 17 करोड़ रुपए में एक महल बुक किया था और मेहमानों के लाने ले जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया था। तैयारियां जोरों पर थीं। एक रिश्तेदार ने कहा कि परिवार खुश थे। इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा पहुंचाया है।

क्या था मकसद?

पुलिस के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल (Fiancée Siya Goyal) उनसे शादी नहीं करना चाहती थीं। कथित तौर पर उन्होंने केतन से छुटकारा पाने की योजना बनाई और एक दोस्त, जो उसका प्रेमी भी था, उसकी मदद ली। वह अपने जन्मदिन पर केतन को ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ ले गई। मौका मिलने पर, उस दोस्त ने कथित तौर पर दूसरों की मदद से केतन को एक गहरी घाटी में धकेल दिया। केतन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है और दोनों आरोपी हिरासत में हैं।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावे की राशि गबन मामला: अखिलेश यादव बोले-महापाप की परतें यूं ही खुलती रहीं तो ‘जांच’ की जगह ‘ढांक’ का काम तेज़ी से शुरू हो जाएगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...