1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी कैबिनेट बैठक में हुए अहम फैसले: गन्ना और कपास किसानों को दी गई बड़ी सौगात, दो नई सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी

मोदी कैबिनेट बैठक में हुए अहम फैसले: गन्ना और कपास किसानों को दी गई बड़ी सौगात, दो नई सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी

केंद्र सरकार की कैबिनेट ने हालिया बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है, जिन पर कुल लगभग 1.52 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मोदी सरकार ने कपास किसानों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत अब कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कपास कांती मिशन पर 5,659 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को महत्वपूर्ण आर्थिक फैसलों पर मुहर लगाई है। सूचना एवं प्रसारा मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद इन महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी है। इन फैसलों में मुख्य रूप से विमानन क्षेत्र, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), कृषि नीतियां और समुद्री बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) शामिल हैं, जो देश के समग्र विकास और रोजगार सृजन को रफ्तार देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- प्रदर्शनकारियों छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

केंद्र सरकार की कैबिनेट ने हालिया बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है, जिन पर कुल लगभग 1.52 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मोदी सरकार ने कपास किसानों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत अब कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कपास कांती मिशन पर 5,659 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कपास क्रांति से करीब 32 लाख से ज्यादा किसानों की किस्मत बदलेगी। वहीं 2026-27 सीजन के लिए गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) से जुड़ा फैसला भी लिया गया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटाने और डीपफेक कंटेंट के मामले में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

वहीं, तकनीकी और समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। कैबिनेट ने 3,936 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत के साथ ‘क्रिस्टल’ और ‘सूचि’ नामक दो नई सेमीकंडक्टर इकाइयों को स्थापित करने की मंजूरी दी है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर बवाल पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी नसीहत- 'लाठी-गोली नहीं, युवाओं को काउंसलिंग की जरूरत'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...