1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खाकी हुई दागदार! बरेली में पुलिसकर्मियों ने युवक को अगवा कर मांगे दो लाख रुपये, चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित

खाकी हुई दागदार! बरेली में पुलिसकर्मियों ने युवक को अगवा कर मांगे दो लाख रुपये, चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित

यूपी (UP) के बरेली जिले में स्मैक तस्करी (Smack Smuggling) के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में वसूली की वजह से एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। भिटौरा निवासी बलवीर नाम के युवक के घर गुरुवार रात फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह (Accused outpost in-charge Balveer Singh), सिपाही मोहित चौधरी (constable Mohit Chaudhary) और हिमांशु (Himanshu Tomar) पहुंचे।

By santosh singh 
Updated Date

बरेली। यूपी (UP) के बरेली जिले में स्मैक तस्करी (Smack Smuggling) के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में वसूली की वजह से एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। भिटौरा निवासी बलवीर नाम के युवक के घर गुरुवार रात फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह (Accused outpost in-charge Balveer Singh), सिपाही मोहित चौधरी (constable Mohit Chaudhary) और हिमांशु (Himanshu Tomar) पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर तलाशी के नाम पर सामान फैलाया। फिर बलवीर को घर से उठाकर ले गए ओर प्रबड़ फैक्टरी कॉलोनी के एक निजी आवास में बंधक बना लिया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बलवीर के परिवार वालों से कहा गया कि वह स्मैक का काम करते हैं। उन्हें छोड़ने के बदले दो लाख रुपये मांगे गए। बलवीर संपन्न काशतकार हैं और उन पर कोई एनसीआर भी नहीं हैं। उनके घरवालों ने आईजी और एसएसपी बरेली को कॉल की। पुलिसकर्मियों पर अपहरण का आरोप लगाया। एसएसपी के निर्देश पर सीओ हाईवे ने मौके पर जाकर जांच की तो चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही भाग गए। सीओ हाईवे पीड़ित बलवीर को छुड़ाकर ले आए। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ उसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। तीनों पुलिसकर्मी अभी तक गायब हैं। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने तीनों को निलंबित करने की संस्तुति की। इस पर एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...