1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. खेलो इण्डिया बीच गेम्स : मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की झोली में स्वर्ण और रजत पदक

खेलो इण्डिया बीच गेम्स : मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की झोली में स्वर्ण और रजत पदक

मध्यप्रदेश के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने अब तक 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक अर्जित किये है। पेंचक सिलाट के टेण्डिंग (फाइट) इवेन्ट में मध्यप्रदेश के अजय और महेन्द्र ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते हैं।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल : भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा देश में पहली बार प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स का आयोजन घोघला द्वीप में किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के 39 खिलाड़ी और 11 आफिशियल्स सहित कुल 50 सदस्यीय दल प्रतिभागिता कर रहे है।

पढ़ें :- भूखे मरने से अच्छा अपने गांव लौट जाएं...,कोराना जैसे दौर का सताने लगा मजदूरों को डर, बोले-जब तक गैस की स्थिति सामान्य न होगी वापस नहीं आएंगे

मध्यप्रदेश के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने अब तक 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक अर्जित किये है। पेंचक सिलाट के टेण्डिंग (फाइट) इवेन्ट में मध्यप्रदेश के अजय और महेन्द्र ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते हैं। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं अजय और महेन्द्र को बधाई दी है। उन्होंने पेंचक सिलाट में 5 पदक अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

गेम्स में कुल 8 खेल शामिल

प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स में कुल 8 खेल शामिल है। इनमें – सेपक ताक्रो, 2. पेंचक सिलाट, 3. बीच कबड्डी, 4. ओपन वॉटर स्विमिंग, 5. बीच व्हॉलीबाल 6. बीच सॉकर 7. मल्लखम्ब और 8.टग आफ वार डेमो स्पोर्ट्स के रूप में शामिल हैं। उल्लेखनीय है बीच खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं। मलखम्ब में 1 स्वर्ण 1 रजत पदक सहित कुल 2 पदक अर्जित किये है। मलखम्ब डेमो खेल होने से पदक तालिका में शामिल नही किया गया है।

पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...