1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Khyber Pakhtunkhwa Explosion : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट में तीन बच्चों की मौत, बारूदी सुरंग पर पड़ गया पांव

Khyber Pakhtunkhwa Explosion : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट में तीन बच्चों की मौत, बारूदी सुरंग पर पड़ गया पांव

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बकरियां चराने के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गयी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Khyber Pakhtunkhwa Explosion : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बकरियां चराने के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गयी। बच्चे अक्सर अपने परिवार के पशुओं को चराने के लिए मैदान में लाते थे। पुलिस ने कहा कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मीर अली तहसील में बुधवार को यह घटना घटी। पुलिस के मुताबिक खजूरी इलाके में ये तीनों चरवाहे बच्चे मैदान में बकरियां चरा रहे थे, उसी दौरान एक बच्चा बारूदी सुरंग पर चला गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...