1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Krishna Janmashtami 2024 Date : कृष्ण जन्माष्टमी इस दिन मनायी जाएगी , लड्डू गोपाल को इन पकवानों का लगाएं भोग

Krishna Janmashtami 2024 Date : कृष्ण जन्माष्टमी इस दिन मनायी जाएगी , लड्डू गोपाल को इन पकवानों का लगाएं भोग

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दुनियाभर में भगवान कृष्ण के भक्त उनके गोपाल स्वरूप का पूजन कर उनकी झांकी सजाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Krishna Janmashtami 2024 Date : कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दुनियाभर में भगवान कृष्ण के भक्त उनके गोपाल स्वरूप का पूजन कर उनकी झांकी सजाते है। भाद्रपक्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है। इस दिन कृष्ण जी की पूजा की जाती है, भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है। यह मध्यरात्री को 3 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो जाएगी। ये अगले दिन 27 अगस्त रात 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 26 अगस्त, 2024 को ही जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा।

इन चीजों का लगाएं भोग

मक्खन- भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर प्रभु को मक्खन का भोग लगाना चाहिए।

पंजीरी- भगवान श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग अतिप्रिय है। इस कारण जन्माष्टमी पर पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

पेड़ा- लड्डू गोपाल को खोए से तैयार किए गए पेड़े का भोग लगाना चाहिए। पेड़े के भोग से भगवान श्रीकृष्ण तुरंत प्रसन्न होते हैं।

घेवर- जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को घेवर का भोग लगाना चाहिए।

मोहन भोग- बाल गोपाल को जन्माष्टमी के दिन मोहन भोग अर्पित करना चाहिए।

पंचामृत- भगवान कृष्ण को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं। इससे लड्डू गोपाल का जन्म के बाद अभिषेक भी करें।

मेवा पाग- श्रीकृष्ण जी को जन्माष्टमी के दिन मेव के पाग का भी भोग लगता है। इसके साथ ही आप बूंदी या बेसन का लड्डू, रसगुल्ला या जलेबी का भोग लगा सकते हैं।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...