1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कुणाल कामरा ने तोड़फोड़ फुटेज के साथ नया वीडियो जारी किया, गीत के बोल हैं हम होंगे कंगाल एक दिन…

कुणाल कामरा ने तोड़फोड़ फुटेज के साथ नया वीडियो जारी किया, गीत के बोल हैं हम होंगे कंगाल एक दिन…

Kunal Kamra Ham Honge Kangal Ek Din: कुणाल कामरा का महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी वाला विवाद अभी थमा नहीं है। इसी बीच उन्होंने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वह ‘हम होंगे कामयाब’ को संशोधित करके हम होंगे कंगाल एक दिन…गीत गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने विवाद के फुटेज को भी जोड़ा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Kunal Kamra Ham Honge Kangal Ek Din: कुणाल कामरा (Kunal Kamra) का महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde) पर की गई टिप्पणी वाला विवाद अभी थमा नहीं है। इसी बीच उन्होंने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वह ‘हम होंगे कामयाब’ को संशोधित करके हम होंगे कंगाल एक दिन…गीत गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने विवाद के फुटेज को भी जोड़ा है। हैबिटेट स्टूडियो (Habitat Studios) में शिवसैनिकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के फुटेज को उन्होंने अपने ताजा वीडियो में जोड़ा है और इसमें वह ‘हम होंगे कंगाल एक दिन…’ गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह नया गाना विवादों में घिर सकता है, क्योंकि इसमें वह अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, संघ का शिष्टाचार और गाय का प्रचार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में अब महायुद्ध की तैयारी! अमेरिका ईरान में सेना उतारने को तैयार, मरीन कॉर्प्स की बड़ी टुकड़ी रवाना

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुणाल कामरा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह किसी के आगे भी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने विवादित वीडियो के बाद एक बार फिर नया वीडियो जारी किया है। जिसमें तोड़फोड़ की फुटेज का इस्तेमाल किया गया और वह एक बार फिर सत्ताधारी लोगों के खिलाफ बात करते हुए नजर आए हैं, आप भी देखें और सुनें यह वीडियो।

पढ़ें :- Bihar Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यवासियों को दी बधाई, बिहार की गौरवशाली विरासत को किया नमन

इस वीडियो में उन्होंने जो गाना गया है वह है, हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन, होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन, मन में नाथूराम, हरकतें आशाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन, होगा गाय का प्रचार, लेकर हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार एक दिन, जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार, हम होंगे कंगाल एक दिन। इससे पहले के वीडियो की अगर बात करें तो उन्होंने एकनाथ शिंदे के ऊपर टिप्पणी की थी, कथित तौर पर कुणाल कामरा ने उन्हें वीडियो में गद्दार बताया था। उन्होंने थाने की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय। गीत गुनगुनाया था। जब इस पर विवाद हुआ तो कुणाल कामरा ने कहा कि वह पुलिस और कोर्ट को कॉर्पोरेट करने के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने यह कहा कि मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा, मैंने जो कहा है वह बिल्कुल सही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...