. कभी शहर की आब-ओ-हवा से शहर का मिजाज आंका जाता था। दुनिया की चरदिवारी में लाहौर की आब-ओ-हवा का जिक्र दूर दूर तक होता था , पर नए AQI रिर्पोट ने लाहौर के चाहने वालों को निराश कर दिया।
Lahore AQI : कभी शहर की आब-ओ-हवा से शहर का मिजाज आंका जाता था। दुनिया की चरदिवारी में लाहौर की आब-ओ-हवा का जिक्र दूर दूर तक होता था , पर नए AQI रिर्पोट ने लाहौर के चाहने वालों को निराश कर दिया।
“मौसम का मिज़ाज भी कुछ बदला-बदला सा है,
जैसे इस शहर की आब-ओ-हवा में कोई शिकवा सा है।”
पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शुक्रवार को टॉप पर पहुंच गया है। शुक्रवार को यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 344 पहुंच गया।
आलम ये हो गया कि डॉक्टरों ने खतरनाक वायु प्रदूषण (Dangerous air pollution) से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। दुनिया भर में वायु की गुणवत्ता की निगरानी करने वाली स्विस वेबसाइट IGAir ने अपनी लाइव रैंकिंग में लाहौर को सबसे ऊपर रखा है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे के आंकड़ों में लाहौर के AQI को खतरनाक श्रेणी में बताया गया है।
IGAir के आंकड़ों के अनुसार, लाहौर की हवा में सूक्ष्म कणों PM 2.5 की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइन की तुलना में 57 गुना अधिक पाई गई। PM 2.5 की अधिक मात्रा को कैंसरकारक (carcinogenic) माना जाता है। ये सूक्ष्म कण इतने छोटे होते हैं कि खून के प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं। इसके स्ट्रोक, दिल की बीमारी, फेफड़ों के कैंसर और सांस संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
पंजाब प्रांत की सरकार के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर और अन्य हिस्सों में हर साल अक्टूबर से फरवरी के बीच धुंध छाने की समस्या रहती है। हाल के वर्षों में वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर इस प्रांत में सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बड़ी चिंता बनकर उभरा है।
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत की राजधानी दिल्ली है। सुबह 8 बजे के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को AQI 244 दर्ज किया गया, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक (Very Unhealthy) श्रेणी में माना जाता है। लेकिन दोपहर में यह घटकर 183 पर आ गया।
तीसरे नंबर पर सेनेगल का शहर डकार रहा, जहां AQI 184 दर्ज किया गया। हालांक, दोपहर तक तीसरे नंबर पर कोलकाता पहुंच गया। दोपहर बाद कोलकाता का AQI 173 दर्ज किया गया।