1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Lal Bahadur Shastri Jayanti: लाल बहादुर शास्त्री के गाइडेंस में 24 घंटे में मनोज कुमार ने लिखी थी फिल्म की स्टोरी

Lal Bahadur Shastri Jayanti: लाल बहादुर शास्त्री के गाइडेंस में 24 घंटे में मनोज कुमार ने लिखी थी फिल्म की स्टोरी

2 अक्तूबर के दिन महात्मा गांधी (Gandhi Jayanti) जयंती और लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) बर्थ एनिवर्सरी होती है। लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे इतना ही नहीं शास्त्री की गिनती देश के सशक्त नेताओं में होती है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Lal Bahadur Shastri Jayanti: 2 अक्तूबर के दिन महात्मा गांधी (Gandhi Jayanti) जयंती और लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) बर्थ एनिवर्सरी होती है। लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे इतना ही नहीं शास्त्री की गिनती देश के सशक्त नेताओं में होती है।

पढ़ें :- Gandhi Jayanti Special: बॉलीवुड सेलेब्स ने गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, दिया फैंस को खास मैसेज

आपको बता दें, साल 1965 में उन्होंने देश को ‘जय जवान, जय किसान’ (‘Jai jawan jai kisan’) का नारा दिया था। ये वो समय था जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध चल रहा था और भारत ने यह युद्ध जीत लिया था। इसी साल लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) ने दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर मनोज कुमार (Manoj Kumar) को एक फिल्म बनाने की सलाह दी थी।

लाल बहादुर शास्त्री से मनोज कुमार हुए प्रभावित 

मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने लाल बहादुर शास्त्री की सलाह को स्वीकार किया और मात्र 24 घंटे में एक ऐसी फिल्म की कहानी लिख दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रभाव आजकर भारतीय सिनेमा और ऑडियंस पर है।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रभाव आजकर भारतीय सिनेमा और ऑडियंस पर है। यह फिल्म लाल बहादुर शास्त्री के दिए नारे ‘जय जवान, जय किसान’ पर आधारित थी, जिसमें सेना और किसान दोनों को देश का सबसे बड़ा कर्ता-धर्ता और रक्षक बताया था। फिल्म ‘शहीद’ में मनोज कुमार (Manoj Kumar) भी थे। इसी स्क्रीनिंग में लाल बहादुर शास्त्री भी शामिल हुए।

इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। तब लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार से कहा कि आप सेना और सुरक्षा पर फिल्में बनाते हैं। लेकिन जवानों के साथ देश का भरण-पोषण करने वाले किसानों पर कोई फिल्म नहीं बनाते। शास्त्री जी की बात से मनोज काफी प्रभावित हुए।

मनोज कुमार ने तुरंत लाल बहादुर शास्त्री से किसानों पर फिल्म बनाने का वादा कर दिया। इसके बाद, वह दिल्ली से मुंबई के लिए ट्रेन निकल गए। दिल्ली से मुंबई के इस 24 घंटे के सफर में उन्होंने सेना और किसान पर फिल्म की कहानी लिख दी।

‘उपकार’ ने देश-दुनिया में कुल 6.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का गाना ‘मेरे देश की धरती’ इतना हिट हुआ कि आज भी 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर स्कूल-कॉलेजों से लेकर घरों तक खूब बजाए और सुने जाते हैं। इस गाने को महेंद्र कपूर ने गाया था. फिल्म कई कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...