1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video -लालू प्रसाद यादव बिना किसी सुरक्षा घेरे के पहली बार पटना की सड़कों पर निकले

Video -लालू प्रसाद यादव बिना किसी सुरक्षा घेरे के पहली बार पटना की सड़कों पर निकले

बिहार की राजधानी पटना (Patna) में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख (Rashtriya Janata Dal chief) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बिना सुरक्षा घेरे और पुलिस एस्कॉर्ट (Police Escort) के शहर की सड़कों पर निकल पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख (Rashtriya Janata Dal chief) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बिना सुरक्षा घेरे और पुलिस एस्कॉर्ट (Police Escort) के शहर की सड़कों पर निकल पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- Video Viral : नेपाल में नदी से तांडव रोकने के लिए विनती करती महिला, अब बस थम जाओ और जो गलती हुई हो उसे माफ कर दो

जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बुधवार को राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से बाहर निकले। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ न तो सुरक्षाकर्मियों का काफिला था और न ही पुलिस एस्कॉर्ट (Police Escort)  की गाड़ियां। वह केवल कार में सवार होकर रवाना हुए।

पढ़ें :- इधर CJP ने किया स्कूल ठीक करो का ऐलान, उधर स्कूलों में यूट्यूबरों की एंट्री हो गई बैन

आमतौर पर लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की आवाजाही के दौरान सुरक्षा कर्मियों की बड़ी टीम और पुलिस एस्कॉर्ट (Police Escort)  मौजूद रहती है। ऐसे में उनका बिना सुरक्षा घेरे के सड़क पर निकलना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया। बता दें यह पहला मौका है जब लालू यादव बिना सुरक्षा घेरे के दिखाई दिए। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)  सिंगापुर में रूटीन चेकअप के बाद मंगलवार को पटना लौटे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती भी थीं। एयरपोर्ट से रबड़ी आवास तक लालू पार्टी के नेता-कार्यकर्ता के सुरक्षा घेरे में पहुंचे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...