कानपुर के वीआईपी रोड पर हाई स्पीड कार लैंबोर्गिनी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। खबरों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार उछलकर कई फीट ऊपर हवा में चला गया। महंगी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी अपनी स्पीड़ और उम्दा सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है।
Lamborghini Car : कानपुर के वीआईपी रोड पर हाई स्पीड कार Lamborghini ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। खबरों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार उछलकर कई फीट ऊपर हवा में चला गया। महंगी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी अपनी स्पीड़ और उम्दा सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। बहरहाल, Lamborghini कार की चर्चा करें तो ये केवल अपनी रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि दमदार इंजन, स्टाइलिश लुक, आइकॉनिक डिजाइन, लग्जरी केबिन और इन सबसे ऊपर अपने सेफ्टी फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसकी तस्वीरें और फीचर्स कार के शौकीनों को लुभाने के लिए काफी हैं। आइये जानते है इस कार के फीचर्स और खासियत के बारे में।
अलग‑अलग ड्राइव मोड
महंगी स्पोर्ट कार की स्पीड़ की बात करें तो इस कार में हाई स्पीड को संभालने के लिए ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। अलग‑अलग ड्राइव मोड फीचर्स से शहर, हाइवे या ट्रैक, हर जगह ड्राइविंग का अनुभव अलग हो जाता है।
रफ्तार
रॉकेट-सी रफ्तार, प्राइवेट जेट जैसा केबिन, सड़क पर निकले तो ना चाहते हुए भी आपकी नजरें थम जाएगी। कुछ ही सेकेंड में जीरो से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेने वाली कार। कीमत करोड़ों में।
इंजन
वहीं Lamborghini कार के इंजन की बात करें तो Lamborghini की कारें V8, V10 और V12 जैसे हाई‑परफॉर्मेंस इंजनों के लिए मशहूर हैं, जो कुछ ही सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती हैं। नई हाइब्रिड कारें जैसे Revuelto और Temerario पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी इस्तेमाल करती हैं, कुल पावर 900-1000 हॉर्सपावर तक जाती है और टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा के आसपास है।
हाई‑टेक फीचर्स
वहीं Lamborghini कार के लुक और डिजान की बात करें तो इस कार में हर फंक्शन सेंटर कंसोल से कंट्रलोल होता है। इंटीयर में कार की केबिन में प्रीममियम लेदर के साथ अलकांतारा, कार्बन फाइबर फिनिश और जेट‑कॉकपिट मिलता है। जिससे अंदर का वातावरण कूल और आकर्षक लगता है। तीन स्क्रीन डिस्प्ले डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल है।