HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद का राइट हैंड अबु कताल मारा गया, PoK में बैठकर भारत के खिलाफ रचता था साजिश

लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद का राइट हैंड अबु कताल मारा गया, PoK में बैठकर भारत के खिलाफ रचता था साजिश

Abu Qatal Killed: भारत का एक और दुश्मन कम हो गया है। लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद का राइट हैंड और मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल की हत्या कर दी गयी है। अबु कताल कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टमाइंड हाफिज कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

Abu Qatal Killed: भारत का एक और दुश्मन कम हो गया है। लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद (Lashkar-e-Taiba chief Hafiz Saeed) का राइट हैंड और मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल (Abu Qatal) की हत्या कर दी गयी है। अबु कताल कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टमाइंड हाफिज कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था।

पढ़ें :- बाबा रामदेव, बोले- पीओके का विलय भारत में कर वहां के आतंकवादी कैंपों को कर देना चाहिए ध्वस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के झेलम में कल रात आठ बजे आतंकी अबु कताल (Abu Qatal) की शनिवार रात हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने अबु कताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस हमले के बाद से ही लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद (Lashkar-e-Taiba chief Hafiz Saeed) लापता है। कई रिपोर्ट्स में उसके मारे जाने की आशंका जतायी जा रही है।

बता दें कि अबु कताल पीओके में बैठकर जम्मू कश्मीर में लगातार हमले करवा रहा था। उसको हाफिज सईद (Hafiz Saeed) की ओर से ऑर्डर मिलते थे जिसके बाद वह कश्मीर में बड़े हमलों को अंजाम देता था। कताल ने बीते 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया था। इसके अलावा कश्मीर में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड भी उसको माना जाता है। एनआईए ने 2023 के राजौरी हमले में अबू कताल को ही जिम्मेदार ठहराया था। वह भारतीय सेना समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...