Patna Lathicharge: बिहार की राजधानी पटना में TRE-3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जिसमें कई अभ्यर्थी चोटिल बताए जा रहे हैं। टीआरई (TRE 3) अभ्यर्थी मंगलवार को सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे थे। वहीं, अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “लोकतांत्रिक तरीके से अपनी माँग रख रहे युवाओं की बर्बर पिटाई, अन्याय व अत्याचार करना नीतीश-बीजेपी सरकार का मुख्य शौक है। ये निकम्मी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संपोषित कर उन्हें संरक्षण देती है तथा छात्रों, युवाओं और बेरोज़गारों पर जब मर्जी लाठीचार्ज कर देती है। सभी लोग एकजुट होकर इस बार NDA की 20 वर्षों की इस निकम्मी, आवारा और नकारा सरकार को बदलेंगे, यह निश्चित है।”
लोकतांत्रिक तरीके से अपनी माँग रख रहे युवाओं की बर्बर पिटाई, अन्याय व अत्याचार करना नीतीश-बीजेपी सरकार का मुख्य शौक है।
ये निकम्मी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संपोषित कर उन्हें संरक्षण देती है तथा छात्रों, युवाओं और बेरोज़गारों पर जब मर्जी लाठीचार्ज कर देती है।
सभी लोग… pic.twitter.com/hFdptbVKZP
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 6, 2025
बीपीएससी टीआरई 3 अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पटना में मुख्यमंत्री आवास पर एकत्र हुए, जिसके बाद परिसर को घेरने की तैयारी शुरू हो गई। बढ़ते तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मांगों को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि बीते 4 महीने से हमलोगों को कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। अभी तक टीआरई 3 (TRE-3) सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।