HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Leopard terror: उदयपुर में तेंदुए का आतंक, मंदिर के पुजारी को बनाया अपना निवाला, पंद्रह दिन में छह लोगो का किया शिकार

Leopard terror: उदयपुर में तेंदुए का आतंक, मंदिर के पुजारी को बनाया अपना निवाला, पंद्रह दिन में छह लोगो का किया शिकार

उदयपुर में तेंदुएं के आतंक से दहशत का माहौल हैं। यहां के गोगुंदा थाना क्षेत्र में आदमखोर तेदुएं ने मंदिर की पुजारी को अपना निवाला बना लिया। पंद्रह दिनों में अब तक छह लोगो की मौत हुई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

राजस्थान। उदयपुर में तेंदुएं के आतंक से दहशत का माहौल हैं। यहां के गोगुंदा थाना क्षेत्र में आदमखोर तेदुएं ने मंदिर की पुजारी को अपना निवाला बना लिया। पंद्रह दिनों में अब तक छह लोगो की मौत हुई है।

पढ़ें :- राष्ट्रीय मीडिया गुरु सम्मान से अलंकृत होंगे प्रो.संजय द्विवेदी

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के राठोडों का गुडा में पिछली रात मंदिर में सो रहे पुजारी विष्णु महाराज को दबोच कर जंगल में ले गया। घटना की सूचना लोगो को सुबह मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने पुजारी की तलाश शुरु की। मंदिर से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल में उसका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा सामुदायिक चिकित्सालय के शवगृह में रखा गया है।आपको बता दें कि 18 सितंबर को मवेशी चराने गई किशोरी कमला को सबसे पहले तेदुएं ने अपना शिकार बनाया था। इसके बाद आदमखोर तेंदुआ ने कल रविवार की रात पुजारी को अपना छठा शिकार बनाया।
वन विभाग द्वारा पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...