1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बाकी उद्योगों की तरह ही textile और fashion sector में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच : राहुल गांधी

बाकी उद्योगों की तरह ही textile और fashion sector में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार छोटे और बड़े कारखानों में पहुंचकर वहां के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वो उनकी समस्याओं को भी जानने की कोशिश करते हैं। हाल में ही वो textile design के कारखाने में पहुंचे, जहां वहां के लोगों से बातचीत की और उनके उद्योग के पारे में जाना।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार छोटे और बड़े कारखानों में पहुंचकर वहां के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वो उनकी समस्याओं को भी जानने की कोशिश करते हैं। हाल में ही वो textile design के कारखाने में पहुंचे, जहां वहां के लोगों से बातचीत की और उनके उद्योग के पारे में जाना।

पढ़ें :- घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका

राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, मैं आज तक textile design के उद्योग में शीर्ष पर किसी OBC से नहीं मिला…ये बताया विक्की ने, एक युवा जिसने अपने हुनर के दम पर इस क्षेत्र में अपना व्यापार बनाया है। उनकी फैक्ट्री के कारीगर 12-12 घंटे तपस्या करते हैं, सुई धागे से जादू बुनते हैं-मगर हाल वही, हुनर की कदर नहीं।

उन्होंने आगे कहा, बाकी उद्योगों की तरह ही textile और fashion sector में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच, और न ही नेटवर्क में जगह। विक्की जैसे होनहार लोगों से मिलकर मैं उनका काम सीखने की कोशिश करता हूं, ताकि दुनिया को भारतीय युवाओं का असली हुनर दिखे – ये पता चले कि काबिल और मेहनती होते हुए भी ये युवा उपेक्षा और अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु हैं। मेरी लड़ाई इसी चक्रव्यूह को तोड़ने की है – ताकि हर हुनरमंद को सिस्टम में घुसने का रास्ता मिल सके।

 

पढ़ें :- Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...