1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लायंस क्लब नौतनवां ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

लायंस क्लब नौतनवां ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

लायंस क्लब नौतनवां ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लायंस क्लब नौतनवां द्वारा रविवार, 18 अगस्त को Bethel Children School परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

पढ़ें :- नौतनवा के दिलीप कुमार बने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डैनियल जोशुआ, कोषाध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष लायन मनिंदर सिंह, संयुक्त सचिव लायन माइकल जोशुआ, निदेशक लायन ई. जे. भगत, लायन शंभु जायसवाल, लायन गौरिशंकर जायसवाल, लायन अभिषेक जोशुआ, लायन मनजीत सिंह, लायन रवीन्द्र त्रिपाठी, लायन प्रवीण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

साथ ही नगर के सम्मानित नागरिकों में फ़ादर जोशुआ, डॉ. राजन सिंह, जसकीरत, ईश्वर चन्द, देव, रवि वर्मा, शबी जाफरी, संजय सिंह एवं संदीप अग्रहरि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पढ़ें :- रसोई गैस संकट पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, बोली- जुमलों की गैस बहुत हुई, अब असली सिलेंडर दो भाजपा सरकार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...