1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan-3 Soft Landing की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़े Youtube के सारे रिकॉर्ड, जानिए कितने लोगों ने देखा

Chandrayaan-3 Soft Landing की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़े Youtube के सारे रिकॉर्ड, जानिए कितने लोगों ने देखा

Chandrayaan-3 Soft Landing Live Streaming: भारत समेत पूरी दुनिया बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft landing) की गवाह बनी। इस ऐतिहासिक घटना को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। जिससे यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Chandrayaan-3 Soft Landing Live Streaming: भारत समेत पूरी दुनिया बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft landing) की गवाह बनी। इस ऐतिहासिक घटना को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming on Youtube) के जरिये बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। जिससे यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

पढ़ें :- IPL Match Today : आईपीएल का 23वां मैच आज; जानें कब, कहां और किन टीमों के बीच खेला जाएगा मुकाबला

दरअसल, यूट्यूब पर चंद्रयान-3 मिशन की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) अब तक सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया। इस लाइव स्ट्रीमिंग ने स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  23 अगस्त को शाम 5:53 बजे इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 56 लाख से अधिक लोग इस रोमांचक पल का गवाह बन रहे थे। वहीं,  शाम 6:04 बजे विक्रम लैंडर की लैंडिंग के समय 80 लाख से अधिक लोग इस लैंडिंग कार्यक्रम को देख चुके थे।

बता दें कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चांद पर लैंडिंग के बाद अब असली मिशन शुरू होगा और विक्रम एवं प्रज्ञान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव का हालचाल बताएंगे। रोवर प्रज्ञान अब 14 दिन तक चांद पर रहकर स्टडी करेगा और डेटा कलेक्ट करके लैंडर विक्रम को भेजेगा। यहां से सभी जानकारियां धरती पर बैठे इसरो के वैज्ञानिकों को भेजी जाएंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...