1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से पवन कल्याण के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections 2024 : फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से पवन कल्याण के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Bollywood director Ram Gopal Varma) ने गुरुवार को एक बड़ा एलान किया है, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी लगातार चर्चा हो रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला जन सेना चीफ पवन कल्याण (Jana Sena Chief Pawan Kalyan) से होगा। बता दें कि डायरेक्टर पर्दे पर बाद अब राजनीति में अपना कमाल दिखाने को तैयार हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Bollywood director Ram Gopal Varma) ने गुरुवार को एक बड़ा एलान किया है, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी लगातार चर्चा हो रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला जन सेना चीफ पवन कल्याण (Jana Sena Chief Pawan Kalyan) से होगा। बता दें कि डायरेक्टर पर्दे पर बाद अब राजनीति में अपना कमाल दिखाने को तैयार हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में SIR की अंतिम सूची 19 अक्तूबर को, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?

फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा (Film Director Ram Gopal Varma) ने अपने इस फैसले के बारे में बताते हुए लिखा है कि अचानक लिया गया फैसला। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीथापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं।

पढ़ें :- जिन लोगों को लगता है कि उनका दान चोरी हो गया, संभव है कि उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान न दिया हो...सतीश महाना का वीडियो वायरल

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने 14 मार्च को सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वह अब इलेक्शन लड़ने वाले हैं। पवन कल्याण के आंध्र प्रदेश से इसी सीट पर लड़ने की अनाउंसमेंट के बाद ही राम गोपाल ने ये अनाउंस किया है। हालांकि वह किस पार्टी से डायरेक्टर चुनाव लड़ेंगे इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जन सेना ने पीथापुरम सीट से पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की उम्मीदवारी की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) और विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। आंध्र प्रदेश में बीजेपी (BJP) के साथ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने हाथ मिलाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...