1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Low Budget Tourism Puducherry : कम बजट में सैर लिए शानदार जगह है पुदुचेरी , यहां के समुद्र तट-संग्रहालय पर्यटकों को दूसरी दुनिया में ले जाते है

Low Budget Tourism Puducherry : कम बजट में सैर लिए शानदार जगह है पुदुचेरी , यहां के समुद्र तट-संग्रहालय पर्यटकों को दूसरी दुनिया में ले जाते है

प्रकृति की खूबसूरती निहारने और रोमांच के कुछ पल बिताने के लिए पर्यटक दुनिया की सैर को निकल पड़ते है। जब पूरी दुनिया देखने का इरादा हो तो ऐसे में कम बजट में सैर सपाटे को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Low Budget Tourism Puducherry :  प्रकृति की खूबसूरती निहारने और रोमांच के कुछ पल बिताने के लिए पर्यटक दुनिया की सैर को निकल पड़ते है। जब पूरी दुनिया देखने का इरादा हो तो ऐसे में कम बजट में सैर सपाटे को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। आज हम आपको भारत के उस जगह के बारे बताने जा रहे है जहां कम बजट में आपको फांस घूमने जैसी फीलिंग आ जाएगी। जी हाँ, पांडिचेरी कम बजट में घूमने के लिए एक शानदार जगह है।

पढ़ें :- Hanol Mahasu Devta Temple : हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, मना जाता है कला और संस्कृति की अहम धरोहर

पुदुचेरी का इतिहास फ्रांसीसी शासन से जुड़ा है। शांत समुद्र के किनारे बसे पुदुचेरी शहर की वास्तुकला में फ्रांसीसी और तमिल दोनों शैलियों का प्रभाव है। यहां के प्राकृतिक नजारे और भोजन पर्यटकों अनायास रूकने के लिए मजबूर कर देते है। वैसे तो पुदुचेरी के आस पास कई ऐसे स्थल हैं जहां जा कर पर्यटक नेचर और कल्चर आनंद उठाते   है। वहीं यहां के संग्रहालय, समुद्री बीच, मंदिर , मार्केट ,ऐतिहासिक स्मारक फ्रांस की कोस्टलाइन जैसा अनुभव कराते है।

यहां के फ्रेंच कैफे,सनसेट और सैर के लिए किराये पर स्कूटी पर्यटन का आनंद दोगुना कर देते हैंं और पूरे टूर प्रोग्राम को कम बजट में समेट देते है।

श्री अरबिंदो आश्रम
श्री अरबिंदो आश्रम एक आध्यात्मिक केंद्र है।

बोटैनिकल गार्डन 
यह एक विशाल उद्यान है जिसमें विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और फूल हैं। अंडाकार भूमि पर फैला पुदुचेरी बॉटनिकल गार्डन सभी प्रकृति प्रेमियों, खासकर बच्चों के लिए आकर्षण का एक आनंददायक स्थान है।

पढ़ें :- Monsoon Trekking Point :  ये ट्रेकिंग पॉइंट मानसून में हो जाते हैं सबसे खतरनाक, फिसलन आम हो जाती है

पुदुचेरी लोकप्रिय संग्रहालय
यहांं देश – विदेश के लोग घूमने के लिए आते हैं। पुदुचेरी में कुछ संग्रहालय काफी मशहूर हैं। पुदुचेरी संग्रहालय सभी इतिहास और संस्कृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।  ये संग्रालय सेंट लुइस स्ट्रीट में है। इस संग्रहालय में पुदुचेरी और कराईकल के चोल और पल्लव शासन से संबंधित कुछ बेहतरीन पत्थर और कांस्य की मूर्तियों है।  इसके अलावा ये स्थान अरिकामेडु रोमन बस्ती से प्राप्त कलाकृतियों को भी प्रदर्शित करता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...