1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली-नौतनवा में रसोई गैस संकट, लोग लौट रहे खाली हाथ

सोनौली-नौतनवा में रसोई गैस संकट, लोग लौट रहे खाली हाथ

सोनौली-नौतनवा में रसोई गैस संकट, लोग लौट रहे खाली हाथ

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोज़मर्रा की ज़रूरत माने जाने वाले गैस सिलेंडर के लिए लोगों को सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

पढ़ें :- Toxic Cough Syrup Scandal : UPSTF की जांच में बड़ा खुलासा, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से लिया ड्रग लाइसेंस, अब ड्रग इंस्पेक्टरों पर गिरेगी गाज

गैस संकट की वजह से कई परिवारों को मजबूरन चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे आमजन को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

भाजपा नेता रवि वर्मा ने इस स्थिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह संकट केवल सोनौली और नौतनवा क्षेत्र तक ही सीमित है। कुछ गैस एजेंसियां विपक्षी दलों के साथ मिलकर जानबूझकर ऐसी स्थिति बना रही हैं।”

वहीं, स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस गंभीर समस्या की जानकारी नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी को भी दी गई है। अब जनता की निगाहें उनके हस्तक्षेप पर टिकी हैं, ताकि जल्द से जल्द राहत मिल सके।

पढ़ें :- राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ लोकायुक्त के समक्ष परिवाद, 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति तीन गुना बढ़ने के आरोप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...