1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में ईको गार्डन में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुन: परीक्षा कराने की मांग

Lucknow News: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में ईको गार्डन में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुन: परीक्षा कराने की मांग

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में ईको गार्डन में अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप को लेकर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Lucknow News:  उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती  का पेपर लीक हो गया था।

पढ़ें :- अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पहुंची पुलिस! जबरन ताला तोड़कर आवास में घुसने का आरोप

अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। अभ्यर्थियों ने भविष्य के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर कई जगह पर लीक हुआ। इसलिए इसकी परीक्षा दोबारा कराने की मांग की।

पढ़ें :- IND vs AFG 1st ODI Live : आज धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा पहले वनडे, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

पेपर लीक के आरोपों पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने एक नोटिस जारी करके शुक्रवार को शाम चह बजे तक इससे जुड़े सबूत मांगे हैं। नोटिस में कहा गया है कि शिकायत करने वाला अपना नाम पता, मोबाइल नंबर और पेपर लीक से जुड़े सबूत दी गई ईमेल पर मेल करें।

वहीं दूसरी तरफ 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने भी शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को भी ईको गार्डन भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...