1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : लखनऊ पुलिस के सिपाही को साइबर ठग ने लगाया 13.33 लाख चूना, बिटकॉइन में इंवेस्टमेंट के नाम पर किया फ्रॉड

Lucknow News : लखनऊ पुलिस के सिपाही को साइबर ठग ने लगाया 13.33 लाख चूना, बिटकॉइन में इंवेस्टमेंट के नाम पर किया फ्रॉड

देश में तेजी से इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है। इसके साथ जरा सा असावधानी से लोगों से साइबर फ्रॉड (Cyber ​​Fraud)  की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों के बीच बुधवार को लखनऊ में रहने वाले यूपी पुलिस (UP Police) के एक सिपाही के साथ साइबर फ्रॉड (Cyber ​​Fraud) हो गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। देश में तेजी से इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है। इसके साथ जरा सा असावधानी से लोगों से साइबर फ्रॉड (Cyber ​​Fraud)  की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों के बीच बुधवार को लखनऊ में रहने वाले यूपी पुलिस (UP Police) के एक सिपाही के साथ साइबर फ्रॉड (Cyber ​​Fraud) हो गया। बताया जाता है कि पीड़ित सिपाही बिजली विभाग में तैनात था। जालसाजों ने झांसे में लेकर सिपाही से 13 लाख 33 हजार की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Govt Formation : टीवीके प्रमुख विजय, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे लोक भवन

जालसाजों ने Whats app पर सम्पर्क करके इन्वेस्टमेंट करने की कही बात लखनऊ के इंदिरानगर के रहने वाले अभिषेक सिंह यूपी पुलिस में सिपाही हैं व बिजली विभाग में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बीते 13 जनवरी को एलेना बख्शी नाम की एक महिला ने उनसे Whats App पर संपर्क किया था। इस दौरान एलेना ने फ्लिपकार्ट कंपनी से बिटकॉइन में इंवेस्टमेंट करने की बात कहते हुए व्हाट्स ऐप पर ही एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद पीड़ित सिपाही टेलीग्राम में अनाहिता ग्रेस (Anahita Grace) नाम की महिला की आईडी पर पहुंच गया।

पीड़ित के अनुसार, टेलीग्राम में अनाहिता ग्रेस (Anahita Grace) नाम की महिला के द्वारा ट्रायल कराया जा रहा था। उसके दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके ट्रायल के तौर पर एक हजार इंवेस्ट किये, जिसके बदले 1300 वापस आ गए। इसके बाद 6500 रुपये लगाए तो 7150 वापस आ गए। इस प्रकार से शुरुआत में इन्वेस्टमेंट में लाभ मिला, धीरे धीरे भरोसे में लेने के बाद टेलीग्राम पर ही अर्जुन सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने पीड़ित सिपाही को टेलीग्राम पर ही V.I.P PREMIUM GROUP से जोड़ दिया। बताया जाता है कि उस ग्रुप में मोटिवेट करके ज्यादा से ज्यादा रुपए कमाने का लालच दिया जाता था, जिसके झांसे में आकर पीड़ित सिपाही अभिषेक ने करीब 13 लाख 33 हजार रुपए इंवेस्ट कर दिए।

पीड़ित ने बताया कि 13.33 लाख रुपये इन्वेस्ट करने के बाद जब उन पैसों को निकालने की बारी आई तो अर्जुन नाम के युवक के द्वारा बताया गया कि आपका अकाउंट फ्रीज हो गया है। मौके पर जब कॉल पर बात की गई तो बताया गया कि अपना पैसा निकालने के लिए जमा रुपए का आधा अमाउंट यानी कि करीब साढ़े 6 लाख रुपये और जमा करने होंगे। इतना कुछ होने के बाद पीड़ित अभिषेक को अपने साथ हुई साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud)  का एहसास हुआ, जिसके बाद अभिषेक ने साइबर क्राइम (Cyber ​​Crime) में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें :- आज इकाना में LSG और RCB के बीच होगी भिड़ंत, मेजबान बिगाड़ सकते हैं डिफेंडिंग चैंपियन का खेल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...