1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : लखनऊ के लोगों को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ​का पसंद आया ये अंदाज, देखें तस्वीरें

Lucknow News : लखनऊ के लोगों को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ​का पसंद आया ये अंदाज, देखें तस्वीरें

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने ओपन जिम में कसरत की और लोगों से बातचीत की। उनका जिम करते हुए अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। आसपास मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने ओपन जिम में कसरत की और लोगों से बातचीत की। उनका जिम करते हुए अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। आसपास मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें इस तरह देखकर खुश हुए।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने उतरे राजनाथ सिंह, दाखिल कर दिया नामांकन

रक्षामंत्री लखनऊ के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। रक्षामंत्री ने शहर के निराला नगर पोस्ट ऑफिस के पीछे ओपन जिम का उद्घाटन किया और वहां मौजूद लोगों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हम लखनऊ के विकास के लिए प्रयासरत हैं और इस दिशा में सफलता भी प्राप्त हो रही है।रविवार को लखनऊ में रक्षामंत्री ने अपने आवास पर भी लोगों से मुलाकात की। रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का विदेशों में सम्मान बढ़ा है और अब भारत को सम्मान की नजर से देखा जाता है। भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अब तक कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...