1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट में आगे चल रही गाड़ी पलटी, पांच पुलिसकर्मी व 11 लोग घायल

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट में आगे चल रही गाड़ी पलटी, पांच पुलिसकर्मी व 11 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट शनिवार को राजधानी लखनऊ के मरी माता के मंदिर के पास कुत्ते को बचाने में पलट गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी और 11 लोग घायल हुए है। सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट शनिवार को राजधानी लखनऊ के मरी माता के मंदिर के पास कुत्ते को बचाने में टकरा गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी और 11 लोग घायल हुए है। सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : एक महीने पहले 45 रुपये बिक रही चीनी की कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंची, अब मिठास हो रही कड़वी

जेसीपी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि अहिमामऊ चौराहे के पास देर शाम इंटरसेप्टर के पीछे एंटी डेमो कार चल रही थी। मरी माता मंदिर के पास अचानक कुत्ता आ गया।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खरगे, बोले-'चढ़ावा चोरी' पर चुप क्यों हैं नरेंद्र मोदी? राष्ट्रीय सुरक्षा की किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए अनदेखी

जिसकी वजह से इंटरसेप्टर उसे पार कर गई और पीछे की गाड़ियों को भी सूचित किया गया लेकिन उसके पीछे एक एंटी-डेमो गाड़ी थी जो इसके कारण असंतुलित हो गई और अन्य गाड़ी से टकरा गई। जिसमें पांच पुलिसकर्मी और 11 लोग घायल हो गए।

हादसे से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसीएस गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, सीपी लखनऊ एसबी शिरडकर और जेसीपी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...