1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: इंदिरानगर में पार्क में बैठ कर दो व्यक्ति बना रहे थे बम, अचानक फटने से एक घायल

Lucknow News: इंदिरानगर में पार्क में बैठ कर दो व्यक्ति बना रहे थे बम, अचानक फटने से एक घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां इंदिरानगर इलाके के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे।इसी दौरान अचानक बम फट गया। बम बना रहे व्यक्ति में से एक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अचानक बम फटने से हड़कंप मच गया। यहां इंदिरानगर इलाके के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे।इसी दौरान अचानक बम फट गया। बम बना रहे व्यक्ति में से एक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया।

पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना इंदिरानगर क्षेत्र के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पार्क के अंदर अचानक बम फट गया। एक आदमी बुरी तरह से घायल हो गया।

पढ़ें :- UP Bhojpuri Academy : UP सरकार ने भोजपुरी अकादमी में 5 नए सदस्य किए नामित, मजबूत होगी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं एक दूसरा आरोपी फरार है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्ऱवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...