1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-भाजपा को डर है कि कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का न फूंक दे पुतला 

Video-अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-भाजपा को डर है कि कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का न फूंक दे पुतला 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपाइयों का लक्ष्य ऊपर वाला झूठा पोस्टर लगाना नहीं था, बल्कि नीचे वाले प्रभु राम के पोस्टर को छिपाना था, क्योंकि अब जब भी कोई भगवान राम का चित्र देखता है तो उसे भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों द्वारा अयोध्या के रामलला के मंदिर में की गई चोरी की याद आती है, जिससे भाजपाई गिरोह के ख़िलाफ़ जनाक्रोश और भी अधिक बढ़ जाता है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपाइयों का लक्ष्य ऊपर वाला झूठा पोस्टर लगाना नहीं था, बल्कि नीचे वाले प्रभु राम के पोस्टर को छिपाना था, क्योंकि अब जब भी कोई भगवान राम का चित्र देखता है तो उसे भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों द्वारा अयोध्या के रामलला के मंदिर में की गई चोरी की याद आती है, जिससे भाजपाई गिरोह के ख़िलाफ़ जनाक्रोश और भी अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि याद रहे इसी ‘भाजपाई गिरोह’ ने लखनऊ में रामचरितमानस पर भी लाठी चलवाई थी।

पढ़ें :- नेहा सिंह राठौर का कंगना रनौत ने किया समर्थन, बोलीं- TRP के लिए किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात, न्यूज चैनल हेड लें इसकी ज़िम्मेदारी

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ-साथ, ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...