1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Triple Murder : बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े तीन लोगों को गोलियों से भूना,जमीन पैमाईश को लेकर था विवाद

Lucknow Triple Murder : बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े तीन लोगों को गोलियों से भूना,जमीन पैमाईश को लेकर था विवाद

Lucknow Triple Murder : यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद मोहम्मद नगर में जमीन की पैमाईश को लेकर बड़ा खूनी खेल हो गया। इसमें दंपति और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें फरदीन (55), हंजला पत्नी फरदीन (40) और ताज खा पुत्र फरदीन (20) की मौत हो गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lucknow Triple Murder : यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद मोहम्मद नगर (Malihabad Mohammad Nagar) में जमीन की पैमाईश को लेकर बड़ा खूनी खेल हो गया। इसमें दंपति और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें फरदीन (55), हंजला पत्नी फरदीन (40) और ताज खा पुत्र फरदीन (20) की मौत हो गई।

पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

मिली जानकारी के अनुसार हंजला की गोली लगने से मौके पर भी मौत हो गई। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्म्द नगर में रहने वाले फरदीन का परिवार के ही लल्लन से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पढ़ें :- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप

शुक्रवार को लल्लन और उसके साथियों का वीर फरदीन से विवाद हुआ। विवाद के दौरान लल्लन और उसके साथियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से फरदीन उसकी पत्नी और एक ताज नाम के युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल राज और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...