1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Navratri 2024: नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, मां को प्रसन्न करने के लिए लगाएं गुड़ से बनी खीर का भोग

Navratri 2024: नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, मां को प्रसन्न करने के लिए लगाएं गुड़ से बनी खीर का भोग

आज नवरात्रि का सातवां दिन है। आज का दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों की बुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं और उनके मन से मृत्यु के भय को भी दूर करती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज नवरात्रि का सातवां दिन है। आज का दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों की बुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं और उनके मन से मृत्यु के भय को भी दूर करती हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

मां कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग अतिप्रिय होता है। आज हम आपको मां कालरात्रि को भोग लगाने के लिए गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। जिसे भोग लगाकर आप मां कालरात्रि को प्रसन्न कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका

गुड़ की खीर बनाने के लिए सामग्री

चावल – 1 कप
दूध – 2 लीटर
गुड़ – 125 ग्राम
हरी इलायची – 4
सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 1 कप
चिरौंजी (चारोली) – 1 टेबल स्पून
केसर पत्ती – 1 चुटकी
घी – 1 टी स्पून

गुड़ की खीर बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर 10 मिनट के लिए गलाकर रख दें। अब गहरे तले वाला एक बड़ा बर्तन लें और उसमें एक चम्मच घी डालकर मीडियम आंच पर रख दें। जब घी पिघल जाए तो फ्लेम धीमी कर दें और उसमें इलायची डाल दें और दूध और आधा कप पानी डालकर गर्म करें।

जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें पहले से गलाकर रखे चावल को डाल दें और मीडियम आंच पर लगभग 20 मिनट तक पकाएं। इस दौरान बड़े चमचे की मदद से खीर को चलाते रहें जिससे वक्त बर्तन में न चिपके। अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर लगभग 10 मिनट तक पकने दें। अब गुड़ को लें और उसे अच्छी तरह से क्रश कर दें।

अब खीर में गुड़ डाल दें और इसे खीर में चलाते हुए मिलाएं। इसके बाद लगभग 2-3 मिनट तक तेज आंच पर खीर को पकने दें। अब गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट गुड़ की खीर बनकर तैयार हो चुकी है। इसे सर्व करने से पहले इस पर पिस्ता की गार्निश करें। आप चाहें तो काजू और बादाम के टुकड़े भी गार्निश कर सकते हैं। अगर आपको ठंडी खीर पसंद है तो तैयार होने के बाद लगभग 2 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें, फिर इसका मज़ा लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...