1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आर प्रज्ञानंदा के सामने टिक नहीं पाए मैग्नस कार्लसन, फ्रीस्टाइल शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 39 चालों में जीता मुकाबला

आर प्रज्ञानंदा के सामने टिक नहीं पाए मैग्नस कार्लसन, फ्रीस्टाइल शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 39 चालों में जीता मुकाबला

Las Vegas Freestyle Chess Tournament: लास वेगास फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम में भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे युवा चेस ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर और वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को चौथे राउंड में मात दे दी। इसे प्रज्ञानंदा के करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक माना जा रहा है, जहां उन्होंने सिर्फ 39 चालों में ही कार्लसन के खिलाफ मुकाबला जीत लिया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने मैग्नस कार्लसन खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज को जीत दर्ज की। प्रज्ञानंदा ने चौथे राउंड में कार्लसन को 10 मिनट प्लस 10 सेकेंड के इंक्रीमेंट टाइम कंट्रोल के साथ हराया। चौथे राउंड में जीत दर्ज करके 4.5 अंक हासिल किए। जिसके बाद वह आठ खिलाड़ियों वाले व्हाइट ग्रुप में संयुक्त रूप से टॉप पोजीशन हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

बता दें कि टूर्नामेंट में प्रज्ञानंद ने अपने अभियान की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ की, लेकिन यह मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद दूसरे राउंड में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने असाउबायेवा को मात दी। फिर प्रज्ञानंदा ने तीसरे राउंड में काले मोहरों से खेलते हुए कीमर के खिलाफ जीत दर्ज की। वहीं, चौथे राउंड में वह वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी कार्लसन को हराने में सफल रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...