1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, अब तक 7.72 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, अब तक 7.72 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

महाकुंभ में बड़ी संख्या मं श्रद्धालु पहुंचकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। रविवार को भी 51.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। इसकी जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी गयी है। साथ ही बताया गया कि, अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में अभी तक डुबकी लगाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बड़ी संख्या मं श्रद्धालु पहुंचकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। रविवार को भी 51.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। इसकी जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी गयी है। साथ ही बताया गया कि, अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में अभी तक डुबकी लगाई है।

पढ़ें :- कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी नौतनवा को मिला ‘A ग्रेड’, एसआईआरएफ–2026 रैंकिंग में जनपद में सर्वोच्च स्थान

पढ़ें :- 'राहुल केस लड़ते रहेंगे, जो भी सच है वह दुनिया के सामने आना चाहिए...' भिवंडी कोर्ट में पेशी के बाद बोले कांग्रेस नेता के वकील

सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि, भारत की विविधता में एकता के जीवंत प्रतीक, समता एवं समरसता के महासमागम ‘महाकुम्भ 2025, प्रयागराज’ में आज 51.82 लाख से अधिक और अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 41.82 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! माँ गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...