1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Election: महाराष्ट्र में एक ही चरण में होगा चुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में एक ही चरण में होगा चुनाव, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान

रियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावी शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनावी तैयारियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Election:  हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावी शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनावी तैयारियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।

पढ़ें :- चेतन-सिया इंटरनेट में खोज रहे थे मारने का तरीका, धक्का देने से पहले की रिहर्सल, पहली बार साजिश नाकाम हुई थी...

बता दें कि, महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी। वहीं, झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी।

 

पढ़ें :- पाकिस्तान के कराची शहर में पाक सेना के मुख्यालय पर फिदायीन हमले में 6 हमलावर ढेर, 4 सैनिकों की भी मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...