1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Makhana Ki Sabji: आज लंच या डिनर में ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी मखाने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ करें सर्व

Makhana Ki Sabji: आज लंच या डिनर में ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी मखाने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ करें सर्व

पूरा दिन और रात में डिनर करने के बाद अधिकतर महिलाओं के दिमाग में ये जरुर चलता रहता है कि अब आज तो ये बना लिया अब कल ऐसा क्या बनाया जाय जिसे पूरा परिवार मन से खा लें और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। अगर आप भी इसी कशमकश में है कि आज लंच या डिनर में क्या बनाया जाय।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Makhana Ki Sabji:  पूरा दिन और रात में डिनर करने के बाद अधिकतर महिलाओं के दिमाग में ये जरुर चलता रहता है कि अब आज तो ये बना लिया अब कल ऐसा क्या बनाया जाय जिसे पूरा परिवार मन से खा लें और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। अगर आप भी इसी कशमकश में है कि आज लंच या डिनर में क्या बनाया जाय।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

तो खास आपके लिए आज हम लेकर आये है मखाने की टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका। जिसे आप लंच या डिनर में ट्राई कर सकते है। इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते है। बनाने में भी को झंंझट नहीं है। बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

मखाने की सब्जी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

1 कप मखाना
1 कप मटर(उबली हुई)
2 बड़ा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
2 बड़ा टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
2 हरी
1 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
5-6 लहसुन
8-10 काजू
1 टेबल स्पून क्रीम
2 छोटी इलाइची
दालचीनी
1 तेजपत्ता
1 टी स्पून लालमिर्च
1/2 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च
1/4 टी स्पून हल्दी
1 टी स्पून धनिया पाउडर
1/2 टी स्पून गरम मसाला
1/4 टी स्पून जीरा पाउडर
1/2 टी स्पून जीरा
1 साबुत लाल मिर्च
1 टेबल स्पून कसूरी मेथी
स्वादानुसार नमक
1 टेबल स्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
2 टेबल स्पून तेल
2 टेबल स्पून घी

मखाना की टेस्टी सब्जी बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मखाना करी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करके मखानों को क्रिस्पी और हल्का रंग बदलने तक रोस्ट करके एक तरफ रख दें। अब इसमें छोटी इलाइची, साबुत लालमिर्च, दालचीनी तेजपत्ता और प्याज डालकर कुछ देर भूनें।

टमाटर और काजू के साथ हरी मिर्च डालकर भूनें। नमक डालें, इस मिश्रण के नरम होते ही आंच बंद करके ठंडा होने दें, सभी साबुत मसालों को अलग निकाल लें और मिक्सी में पीस कर स्मूद पेस्ट बना लें। अब कढ़ाही में तेल गरम करें और इसमें जीरा डालें और तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें। इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें उबली हुई मटर डालकर मिक्स करें। कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिलाएं। रोस्टेड मखाना डालकर मिक्स करें और थोड़ा सा पानी डालकर इसे ढककर पकाएं। गैस बंद करें और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...