1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Maldives Adam Azim Male new mayor : मालदीव में भारत समर्थक पार्टी के उम्मीदवार आदम अजीम चुने गए माले के नये मेयर , राष्ट्रपति मुइज्जू को लगा बड़ा झटका

Maldives Adam Azim Male new mayor : मालदीव में भारत समर्थक पार्टी के उम्मीदवार आदम अजीम चुने गए माले के नये मेयर , राष्ट्रपति मुइज्जू को लगा बड़ा झटका

भारत समर्थक मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के उम्मीदवार एडम अजीम ने शनिवार को माले मेयर का उपचुनाव जीत लिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maldives Adam Azim Male new mayor : भारत समर्थक मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के उम्मीदवार एडम अजीम ने शनिवार को माले मेयर का उपचुनाव जीत लिया। यह पद मोहम्मद मुइज्जू के पास था, जिन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। एडम अजीम को 45 फीसदी वोट मिले

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

मालदीव मीडिया ने अजीम की जीत को ‘प्रचंड’ जीत बताया है। एमडीपी का नेतृत्व भारत समर्थक पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह कर रहे हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव में चीन समर्थक नेता मुइज्जू से हार गए थे।

खबरों के अनुसार, अजीम ने मुइज्जू की अगुवाई वाले प्रतिद्वंद्वी दल ‘पीपुल्स नेशनल कांग्रेस’ (पीएनसी) की ऐशथ अजीमा शकूर को हराया। मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर भारत के साथ द्वीपीय राष्ट्र के संबंधों में तनाव आ गया है।

इसे राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाले मालदीव के नए शासन के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
चीन दौरे से आने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि मालदीव छोटा हो सकता है लेकिन उसे धमकाया नहीं जा सकता।

 

पढ़ें :- अमेरिका की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव: मुस्लिम, गे और अश्वेत नेताओं ने रचा इतिहास

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...