जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) , लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने दुख जाहिर किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मलिक अपने आखिरी वक्त तक बेबाकी और निडरता से सत्ता को सच का आईना दिखाते रहे वो बिना डरे सच बोलते रहे।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) , लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने दुख जाहिर किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मलिक अपने आखिरी वक्त तक बेबाकी और निडरता से सत्ता को सच का आईना दिखाते रहे वो बिना डरे सच बोलते रहे।
पूर्व राज्यपाल व किसान हितैषी नेता, श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है।
वे बेबाक़ी और निडरता से सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाते रहे।
शोकाकुल परिवारजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। pic.twitter.com/U6PbzwUYN4
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 5, 2025
पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा पूर्व राज्यपाल व किसान हितैषी नेता सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। वे बेबाकी और निडरता से सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाते रहे. शोकाकुल परिवारजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं’।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मलिक के निधन पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें किसानों की मुखर आवाज बताया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कहा ‘देश के किसानों की मुखर आवाज एवं पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल सिंह मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं’।
देश के किसानों की मुखर आवाज एवं पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल सिंह मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
पढ़ें :- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप
ॐ शांति!
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 5, 2025
बता दें कि सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को 1 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में आखिरी सांस ली। 79 साल के मलिक पिछले काफी समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मलिक के निजी सचिव केएस राणा ने उनके निधन की पुष्टि की है। मलिक को 11 मई से अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।